हजारों फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कोलकाता में करनी पड़ी विमान की आपात लैंडिंग

Tuesday, Feb 04, 2020 - 10:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: ओमान से दोहा जा रही फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब थाईलैंड की एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और कुछ देर बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। घटना के तुरंत बाद कतर एयरलाइन के विमान की कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

अधिकारियों के अनुसार थाइलैंड की रहने वाली 23 वर्षीय गर्भवती महिला को विमान में ही महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। सहयात्रियों ने केबिन-क्रू को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद विमान सवार यात्रियों की मदद से महिला की डिलिवरी कराई गई। पायलट्स ने एटीसी को बच्चे के जन्म की जानकारी दी एटीसी की अनुमति के बाद मंगलवार सुबह करीब सवा 3 बजे कोलकाता के एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई।

अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद महिला यात्री और उसके बच्चे को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मां और बच्चे की हालत सामान्य है और चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं। 

vasudha

Advertising