भाजपा का आरोप-पंजाब पुलिस ने तजिंदर बग्गा के पिता को मारा...पगड़ी तक नहीं पहनने दी

Friday, May 06, 2022 - 12:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस की ओर से उनके खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस को बिना किसी पूर्व सूचना दिए पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा को घर से अवैध तरीके से गिरफ़्तार कर ले गई।

आदेश गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस ने बग्गा के पिता के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस ने बग्गा को पगड़ी तक नहीं पहनने दी। बग्गा के पिता ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास तजिंदर बग्गा की कोई जानकारी नहीं है, अभी उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बाल्यान ने भी शुक्रवार सुबह तस्वीरें साझा कर तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का दावा किया है। नरेश बाल्यान के ट्वीट के अनुसार अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के मामले में तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया गया है।

Seema Sharma

Advertising