पंजाब केसरी समूह ने सीमांत गोलीबारी पीड़ितों में वितरित की 478वें ट्रक की राहत सामग्री

Friday, Aug 17, 2018 - 02:39 PM (IST)

जम्मू: पंजाब केसरी हिन्द समाचार पत्र समूह की तरफ से सीमांत गोलीबारी पीड़ितों की मद्द हेतु 478वां राहत समाग्री से भरा ट्रक आरएस,पुरा के सीमांत गांव रंगपुर मौलाना में वितरित किया गया। यह राहत समाग्री सांई सेवा सोसायटी लुधियाना की तरफ से भेजी गई थी। आरएसपुरा को पाकिस्तानी गोलीबारी का सबसे ज्यादा दंश झेलना पड़ता है। लोगों को घर- बाहर छोडक़र कई-कई दिनों तक राहत शिविरों में रहना पड़ता है। इन्हीं पीड़ितों की मद्द के लिए पंजाब केसरी समूह ने मद्द का हाथ आगे बढ़ाया।


 इस अवसर पर संस्था के लाईस कल्ब के जे,बी सिंह, सुषील चैधरी, वरेन्द्र षर्मा सहित सांई सेवा संस्था लुधियाना से पुहंची महिलाओं ने अपने हाथों से पाक गोलाबारी पीडित परिवारों में राहत समाग्री बांटी। गांववासियों ने उनका आभार प्रकट किया और उन्हें दुआएं दी। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में कोई भी आपदा हो, पंजाब केसरी समूह की तरफ से हमेशा ही मद्द का हाथ आगे बढ़ाया जाता रहा है।

Monika Jamwal

Advertising