एन.डी.पी.एस. के 2 केसों में हुई सजा, लगाया जुर्माना

Thursday, Oct 27, 2016 - 07:22 PM (IST)

चंडीगढ़, (बृजेन्द्र): यू.टी. पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार की गई पंजाब के तरणतारण जिले की पट्टी निवासी रंजीत कौर को एडिशनल सैशन जज की कोर्ट ने 5 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी ठोका है। उसे वर्ष 2014 में नाके के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

सैक्टर-31 पुलिस थाने ने संबंधित केस दर्ज किया था। उसके कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। वहीं सैक्टर 39 थाना पुलिस द्वारा पिछले वर्ष दर्ज किए गए एन.डी.पी.एस. के एक अन्य मामले में डड्डूमाजरा के सन्नी को कोर्ट ने 1 साल कैद व 10 हजार रुपए जुर्माना ठोका है। उससे पुलिस ने नाके के दौरान 10 ग्राम स्मैक बरामद की थी। 

Advertising