पुणे: महिला ने किया छेड़छाड़ का विरोध, तो आरोपियों ने फोड़ दी आंख

Thursday, Nov 05, 2020 - 04:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला से कुछ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ की कोशिश की गई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला की एक आंख फोड़ दी और दूसरी पर भी गंभीर रूप से चोट आई है। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की आंख की रोशनी जा सकती है। यह वारदात मंगलवार रात की है।

 

पुणे पुलिस ने बताया कि महिला शौच के लिए घर से बाहर आई थी तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। महिला ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौराने महिला की एक आंख फोड़ दी और दूसरी पर भी चोट लगी है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। 

Seema Sharma

Advertising