इस वीडियो ने किया दुनिया के सभी डॉक्टरों को शर्मसार

Wednesday, Mar 14, 2018 - 12:32 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत में जहां एक तरफ डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है वहीं सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इलाज करने में नाकाम डॉक्टर ने महिला के इलाज के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया। यह मामला पुणे का बताया जा रहा है। 

कोमा में चली गई थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक मामला पुणे के प्रसिद्ध हॉस्पिटल दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल का है। यहां संध्या सोनावणे नामक महिला अपने ब्रेस्ट की गांठ की शिकायत होने की वजह से डॉ. सतीश चव्हाण के पास इलाज के लिए गई थी। महिला को एडमिट करने के बाद गांठ निकालने के लिए ऑप्रेशन किया गया। ऑप्रेशन फेल होने की वजह से महिला का दूसरा ऑप्रेशन भी किया गया। दूसरा ऑप्रेशन भी फेल होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और महिला कोमा में चली गई। 

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
इलाज के दौरान केस बिगड़ते देख डॉक्टर के हाथ-पैर फूल गए। डॉक्टर इतना घबरा गया कि उसने भागकर तंत्र विद्या का सहारा ले लिया। डॉक्टर भागकर तांत्रिक को बुला लाया और आईसीयू में बीमार के ऊपर जादू टोना करवाया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तांत्रिक महिला मरीज को मंत्र और जाप करवाता है और मंत्र के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले पूजा के फूल, पत्ते इत्यादि वस्तुएं डॉक्टर के हाथ में थमाता है। इस दौरान वहां दो नर्स भी मौजूद थी। सही समय पर इलाज न मिलने के कारण महिला की हालत बिगड़ गईं और सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।  इस पूरे वाकए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertising