व्यापार और आंतकवाद साथ- साथ नहीं चल सकते: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

Friday, Feb 15, 2019 - 05:06 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले की कड़ीं निंदा करते हुए कहा कि व्यापार और आंतकवाद साथ साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ है और वह इस हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत सरकार इस हमले का जिस भी तरह से जवाब देती है, उसमें पूरे देश को एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए। ’’  



आपको बतां दे कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाते हुए हमला किया जिसमे कम से कम 40 जवान शहीद हे गए। तबाही का ऐसा खौफनाक मंजर देख स्थानीय निवासियों का खून जम गया। यह आतंकवादी घटना यहां से 20 किलोमीटर दूर हुई। घटना में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज 10-12 किलोमीटर दूर, यहां तक कि पुलवामा से जुड़े श्रीनगर के कुछ इलाकों तक भी सुनाई दी। 


 

Anil dev

Advertising