बड़ी खबर: यासीन मलिक पर लगा PSA, जम्मू जेल में किया जाएगा शिफ्ट

Thursday, Mar 07, 2019 - 01:07 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक पर सरकार ने जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लगा दिया है। मलिक को जल्द ही जम्मू की कोट भलवाल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इस बात की जानकारी जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने खुद सांझा की है।


मलिक को 22 फरवरी को हिरासत में लिया गया था। वह कोठीबाग पुलिस स्टेशन में बंद हैं और जल्द ही उन्हें जम्मू जेल में भेजा जा सकता है। वहीं जेकेएलएफ ने मलिक की गिरफ्तारी की निंदा की है और आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उन्हें मनमाने तरीके से गिरफ्तार किया है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising