टोल प्लाजा बंद करने व डेलीवेजर्स को पक्का करने की मांग को लेकर लोक मंच ने दिया धरना

Tuesday, Sep 15, 2020 - 07:52 PM (IST)

साम्बा : लोक मंच की तरफ आज साम्बा के जिला मुख्यालय नंदनी में अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया किया और एक स्वर में सभी लोगों ने आवाज उठाते हुए जम्मू-कश्मीर यू.टी. में लगे हुए सभी टोल प्लाजा को बंद करने व डेलीवेजर्स को पक्का करने की मांग की। धरने में जम्मू संभाग के प्रधान कूलभूषण सिंह, सचिव गिट्टन सिंह, सदस्य आई.डी. खजूरिया, एडवोकेट सुभाष सिंह, पार्षद राज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे। धरने में जमकर टोल प्लाजा बंद करो के नारे गुंजे और चेतवानी देते हुए कहा कि अगर जल्द इन्हें बंद नहीं किया गया तो जनता का गुस्सा फूट जाएगा।

 

प्रधान कूलभूषण सिंह ने कहा कि राज्य में सिर्फ टोल प्लाजा का दौर चल रहा है, जबकि यह कहा गया था कि यू.टी. में कोई टोल होता ही नहीं तो सिर्फ यह कहां से आए गए। उन्होंने कहा कि लखनपुर में सरकारी टोल को हटाया गया, लेकिन प्राइवेट टोल लगाकर जमकर लूट खसूट का दौर चल रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। वहीं डेलीवेजर्स की बात पर कूलभूषण सिंह ने कहा कि 100 से ज्यादा डेलीवेजर्स परिवार का गुजारा नहीं होने के चलते आत्महत्या कर चुके हैं, परंतु आश्वासनों के सिवाए कुछ भी नहीं मिल पाया है, जिससे अब एक बड़े आंदोलन का रूख करना पड़ेगा। इस मौके पर पार्षद महेश्वर राज, पार्षद उत्तम चंद, राजिंद्र सिंह, मोहिंद्र सिंह मनकोटिया, बी.एल. कांडले, सर्वन सिंह, कठुआ जिला प्रधान रघुवीर सिंह, महिला अधिकार संगठन प्रधान संतोष खजूरिया, नरोत्तम सिंह, बीर सिंह आदि मौजूद थे।
 

Monika Jamwal

Advertising