रियासी में गो रक्षा को लेकर विवाद, 3 लोग घायल

Friday, Apr 21, 2017 - 12:23 AM (IST)

जम्मू: रियासी में आज उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कुछ लोगों ने जानवरों को ले जा रहे है एक समूह पर हमला बोल दिया। गो रक्षा के नाम पर उपजे विवाद में तीन लोग घायल हो गए। मामला रियासी के शिवखोड़ी का है।


मिली जानकारी के अनुसार शिवखोड़ी सडक़ के भीतर आने वाले जीरो मोड़ पर कुछ लोगों ने जानवरों को लेकर जा रहे लोगों पर हमला बोल दिया। भीड़ ने एक बजुर्ग को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि जानवरों को अवैध तरीके से तस्करी के लिए लेकर जाया जा रहा था। भीड़ ने काफी देर तक सडक़ को भी जाम करके रखा गया जिससे श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Advertising