बिजली की समस्या और ऊपर से गर्मी , फूटा गुस्सा,  लोगों ने किया प्रदर्शन

Wednesday, Jun 17, 2020 - 06:44 PM (IST)

कठुआ  : शहर के वार्ड नं.-14 सावन चक से सटे मोहल्ले में गत दिवस से बंद बिजली आपूर्ति के विरोध में लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी करते हुए साफ किया कि अगर जल्द बिजली आपूर्ति को बहाल न किया गया तो वे सडक़ों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में अश्विनी कुमार, वीरो देवी ने कहा कि बिजली की समस्या और ऊपर से गर्मी के इस मौसम में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

 

गत मंगलवार सुबह से बिजली आपूर्ति बंद है हालांकि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को बताया गया है कि केबल में आग लगने से आपूर्ति बंद हो गई है लेकिन किसी ने यहां आकर मौका तक देखना उचित नहीं समझा। गर्मी के इस मौसम में बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। लोगों का बुरा हाल है। उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान न किया गया और आपूर्ति को जल्द बहाल न किया गया तो इसके विरोध मेें लोग सडक़ों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी।  
 

Monika Jamwal

Advertising