जम्मू पठानकोट पर टोल प्लाजा के विरोध में शिव सैनिकों ने हाइवे  किया  ब्लाक, लगाए नारे

Friday, Aug 02, 2019 - 06:04 PM (IST)

कठुआ : जम्मू पठानकोट पर टोल प्लाजा लगाए जाने के विरोध में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर प्रदर्शन किया। शिव सैनिकों ने कालीबड़ी चौक में हाइवे पर प्रदर्शन करते हुए सरकार से टोल प्लाजा को स्थापित करने की अनुमति न देने की गुहार लगाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2013 को भी चड़वाल में टोल प्लाजा स्थापित करवाया गया था जिसका उन्होंने विरोध किया था और फिर टोल प्लाजा नहीं चलने दिया था। रियासत में मां वैष्णो के भक्त आते हैं और रोजाना आते हैं। ऐसे में उनपर टोल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि सरकार को एक तरह से वे चेतावनी देते है कि टोल को लेकर कोई पहल नहीं की जाए। रियासत के राज्यपाल इस मामले में हसतक्षेप करें और अगर टोल लगाया गया तो इसके विरोध में आंदोलन तेज कर दिए जाएंगे। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising