रियासी में सात घंटे सडक़ जाम कर लोगों ने दिया धरना

Wednesday, Oct 18, 2017 - 04:39 PM (IST)

जम्मू: रियासी जिले के भागा गांव के लोग रियासी-कटड़ा मुख्य सडक़ जाम कर धरना दिया। लोगों द्वारा प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। मामला यह है कि चंद रोज पहले पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा रियासी-कटड़ा सडक़ चौड़ीकरण को लेकर सडक़ किनारे स्थित लोगों की दुकानों व घरों के प्रांगणों को तोड़ा गया था, जिसके बाद मंगलवार को भागा की एक महिला की मौत हो गई थी। लोगों का आरोप हैं कि महिला की मौत प्रशासन द्वारा की गई कारवाई के सदमे के कारण हुई है।


 सडक़ जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दुकानों पर कारवाई करने वाले ए.डी.सी., तहसीलदार व एक्सियन को बर्खास्त किया जाए।  इसके साथ ही लोग डी.सी. रियासी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। वही रियासी-कटड़ा सडक़ बंद होने के चलते सडक़ के दोनों तरफ लम्बा जाम लगा रहा। सडक़ जाम करीब 7 घंटे तक रही। जिससे यात्री काफी परेशान रहे। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री अजय नंदा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आशवासन दिया गया कि टीम गठीत कर उसमें जो भी दोषी पाया गया, उस पर कार्यवाई की जाएगी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सडक़ को यातायात के लिए खोल दिया।

 

Advertising