भाजपा यूथ प्रधान की हत्या पर भायुमों ने किया विरोध प्रदर्शन

Saturday, Nov 04, 2017 - 07:52 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के यूथ विंग के प्रधान की आतंकियों द्वारा की गई निर्मम हत्या का जम्मू में जोरदार विरोध किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रधान आकाश चोपड़ा ने कहा कि गोहर अहमद भट्ट की हत्या अमानवीय कृत्य है। विरोध प्रदर्शन में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। वहीं भायूमों ने पाकिस्तान सरकार की पुतला भी जलाया।


आकाश चोपड़ा ने कहा कि गोहर की हत्या वास्तव में कश्मीर में लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भायुमों की राष्ट्रीय प्रधान पूणम महाजन ने घाटी का दौरा किया और उसमें भारी संख्या में युवाओं ने भा लिया था, उसी से आतंकवादी परेशान हो गए और लोगों में डर पैदा करने के लिए उन्होंने यह कारनामा किया। चोपड़ा ने कहा कि निहत्थे की हत्या की गई है और यह कुकृत्य सिर्फ आतंकी ही कर सकते हैं। गोहर की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी बल्कि उसकी कुर्बानी आतंकियों और उनके आकाओं के ताबूत का आखिरी कील साबित होगी।


गौरतलब है कि 30 वर्षीय भट्ट की गला रेता शच दक्षिण कश्मीर के शोपियां के किलूरा गांव में मिला था। भट्ट की अगले महीने शादी होने वाली थी।

 

Advertising