देश में सुपर इमरजेंसी का दौर, संविधान से मिले अधिकार की रक्षा करें: ममता बनर्जी

Sunday, Sep 15, 2019 - 10:03 AM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को लोगों से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। ममता ने ट्विटर पर लिखा कि आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है, एक बार फिर हम उन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प ले जिनके आधार पर हमारे देश की स्थापना हुई थी।

‘सुपर इमरजेंसी' के इस युग में हमें उन सभी अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए जिनकी हमारा संविधान गारंटी देता है। बनर्जी पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र के दमन का आरोप लगाती रही हैं।


 

Seema Sharma

Advertising