मंदिरों में प्रसाद के रूप में मिलेंगे पौधे

Thursday, Jul 18, 2019 - 10:01 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

भोपाल (वार्ता): मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग में मंदिरों में प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को पौधे दिए जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुजारियों के साथ आज यहां संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि ’’ हरा भोपाल- शीतल भोपाल अभियान के तहत संभाग के मंदिरों में प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को पौधे दिए जाएंगे। 

इस बैठक में बताया गया कि मंदिरों में प्रसाद के रूप में पौधे दिए जाएंगे और संध्याकालीन आरती के बाद हरा भोपाल-शीतल भोपाल अभियान का थीम सांग चलाया जाएगा।

मंदिर परिसरों में भी पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। पुजारी गांव- गांव जाकर पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। 


 

Niyati Bhandari

Advertising