ट्विटर पर प्रियंका ने डाली साड़ी वाली तस्वीर, गलतफहमी में लोगों ने दी सालगिरह की बधाई

Thursday, Jul 18, 2019 - 03:50 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘साड़ी ट्विटर’ ट्रैंड के तहत बुधवार को साड़ी वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसमें वह गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस ट्रैंड के तहत महिलाएं साड़ी पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

प्रियंका ने अपनी साड़ी वाली तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘‘मेरी शादी के दिन (22 साल पहले) सुबह की पूजा।’’  इसके बाद कई यूजर्स उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देने लगे। बाद में प्रियंका ने कहा, ‘‘सालगिरह की बधाई देने के लिए सभी का धन्यवाद। यह तस्वीर सिर्फ ‘साड़ी ट्विटर’ के लोगों के लिए थी। मेरी सालगिरह फरवरी में होती है।’’ 

Pardeep

Advertising