सोशल मीडिया पर छाई कांस्टेबल पद से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा...Video Viral

Thursday, Sep 16, 2021 - 01:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांस्टेबल पद से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद प्रियंका ने कांस्टेबल पद से इस्तीफा दे दिया। प्रियंका ने पुलिस विभाग में 1.52 लाख रुपए जमा करा दिए हैं, इसके साथ ही वर्दी के साथ किट भी सौंप दी। वहीं प्रियंका के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इंस्टा पर प्रियंका के फॉलोवर्स की संख्या 50 हजार के पार हो गई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by priyankamishra@kajal (@mishra123priyanka)

कौन है प्रियंका मिश्रा
कानपुर की रहने वाली प्रियंका थाना एमएम गेट में तैनात थीं। तैनाती के दौरान ही प्रियंका ने वीडियो बनाया था। इसमें वह रिवॉल्वर लेकर एक डायलॉग की लिपसिंग करते हुए दिखी थीं। वीडियो वायरल होने पर प्रियंका पर कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियंका पर कई कमेंट्स किए थे जिसके बाद उसने 31 अगस्त को आगरा के एसएसपी मुनिराज को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

प्रियंका का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया और साथ ही ट्रेनिंग लेने के लिए खर्च हुए पैसे लौटाने को कहा था। नोटिस के बाद प्रियंका ने 1.52 लाख रुपए और किट जमा कराई। बता दें कि जिस समय प्रियंका ने वीडियो बनाया था उस समय उसके  फॉलोवर सिर्फ 1500 थे लेकिन अब 50 हजार हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की लोकप्रियता का बढ़ गई है।

Seema Sharma

Advertising