गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटने पर बोलीं प्रियंका वाड्रा, सरकार कर रही राजनीति

Thursday, Nov 21, 2019 - 07:26 PM (IST)

नेशलन डेस्कः कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने को लेकर कहा कि सरकार इस पर राजनीति कर रही है। यह होता रहता है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में केन्द्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लेकर उन्हें सीआरपीएफ की 'जेड प्लस' सुरक्षा प्रदान की थी। गांधी परिवार को 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद लगभग 28 साल से एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। उन्हें 1991 में एसपीजी अधिनियम-1988 में संशोधन कर वीवीआईपी सुरक्षा सूची में शामिल किया गया था।

वहीं, बुधवार को कांग्रेस की युवा इकाई के सैंकड़ों कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लिये जाने के खिलाफ बुधवार को सड़कों पर उतरे और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने संसद घेराव का आह्वान किया था, लेकिन पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया।

पुलिस अधिकारियों ने शास्त्री भवन, कृषि भवन और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिये और हालात खराब होने की सूरत में पानी की बौछारों को भी तैयार रखा गया था। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा वापस लौटाने की मांग करते हुए कहा अगर कोई अप्रिय घटना हुई तो उसके लिये सरकार जिम्मेदार होगी।

किस-किस को सुरक्षा देती है एसपीजी
भारत के प्रधानमंत्री, उनका परिवार, तथा पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के पास होता है। यह केंद्र सरकार के अधीन काम करती है। एसपीजी के जवान, प्रधानमंत्री को 24 घंटे एक विशेष सुरक्षा घेरा प्रदान करते है। एसपीजी, देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बालों में से एक है।

 



 

Yaspal

Advertising