प्रियंका गांधी का तंज- वित्त मंत्री जी, आप प्याज ना खाओ लेकिन हल तो निकालो

Wednesday, Dec 11, 2019 - 02:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्याज के दामों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को कहा कि वित्त मंत्री प्याज-लहसुन भले नहीं खाती हैं, लेकिन बढ़े हुए दाम से जुड़ी समस्या को उन्हें ही दूर करना होगा।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि सीतारमण जी ये जानकर अच्छा लगा कि आप खुद प्याज-लहसुन नहीं खाती हैं। लेकिन आप खुद की नहीं देश की वित्तमंत्री हैं। प्याज-लहसुन के दाम आम आदमी को लूट रहे हैं तो आपको हल निकालना होगा। उन्होंने दावा किया कि जब किसान ने बंपर प्याज उगाई तो आपने उन्हें दो रुपये और आठ रुपये प्रति किलो दाम दिया।  बिचौलिए मालामाल हुए और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि इन खराब नीतियों के चलते ही बुवाई का रकबा घट गया। आपने उसके लिए भी कुछ नहीं किया। अब प्याज आंसुओं से रुला रहा है। उन्होंने दावा किया कि किसान को कुछ नहीं मिला, आम जन महंगा प्याज खरीदे। बस बिचौलियों की चांदी है। ये आपकी नीति का दिवालियापन है।

vasudha

Advertising