कांग्रेस दफ्तर में लगी प्रियंका की नेमप्लेट, विदेश से लौटते ही संभाला कार्यभार

Tuesday, Feb 05, 2019 - 01:42 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को विदेश से वापिस लौटी और उसके अगले दिन मंगलवार को ही अपना कार्यभार संभाल लिया। वहीं कांग्रेस मुख्यालय में उनकी नेम प्लेट लग गई है, जिस पर ‘प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव’ लिखा है। प्रियंका आज शाम दिल्ली में होने वाली पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी शामिल होंगी।

विदेश से लौटते ही देर शाम प्रियंका ने अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसे महज शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। प्रियंका मंगलवार को राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका को यूपी की बागडोर संभाली है। हालांकि राहुल ने कहा कि प्रियंका की सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री हुई है।

Seema Sharma

Advertising