असम के मुख्यमंत्री का प्रियंका गांधी पर कटाक्ष, कहा- फर्श पर झाड़ू लगाने वाली महिला को खबर कैसे माना जा सकता

Saturday, Oct 09, 2021 - 01:25 PM (IST)

नई दिल्ली-  सीतापुर में पीएसी गेस्टहाउस के कमरे में झाड़ू लगाने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ की दलित बस्ती में झाड़ू लगाया। इसकी खबरें सामने आते ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रियंका गांधी कटाक्ष किया है। 
 

हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात को लेकर आश्चर्य जताया कि एक महिला जो फर्श पर झाड़ू लगा रही है उसे खबर कैसे माना जा सकता है।
 

प्रियंका गांधी का सफाईगिरी अभियान
आपको बता दें कि लखीमपुर हिंसा पर मचे बवाल के बीच किसानों से मिलने गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और हरियाणा से राज्‍यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। प्रियंका गांधी को सीतापुर के जिस PAC बटालियन के गेस्टहाउस में रखा गया इस दौरान प्रियंका गेस्‍ट हाउस के कमरे में अपने हाथों से झाड़ू लगाती नज़र आईं। 42 सेकेंड का एक वीडियो कांग्रेस के ट्वि‍टर हैंडल से हैशटैग लखीमपुर, हैशटैग किसान और हैशटैग लखीमपुर खीरी के साथ ट्व‍ीट किया गया था।
 

झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है
वही सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ की दलित बस्ती में झाड़ू लगाया। इस दौरान सीएम योगी के बयान पर पलटवार भी किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है।

Anu Malhotra

Advertising