Hijab Controversy: प्रियंका गांधी से शर्लिन चोपड़ा का सवाल- कॉलेज में बिकिनी पहनने की अनुमति है तो मैं डोनेट करना चाहूंगी

Thursday, Feb 10, 2022 - 02:33 PM (IST)

कर्नाटक: कर्नाटक में उठे हिजाब विवाद मामला गहराता चला जा रहा है। हाई कोर्ट के बाद अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। वहीं इससे पहले  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है,  फिर चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो, जीन्स हो या फिर हिजाब इनमें से क्या पहने यह सिर्फ महिला का अधिकार है।
 

प्रियंका के इस बयान के बाद की राजनेताओं ने आपत्ति जताई वहीं इस बीच एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं।  शर्लिन ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा कि मिसेस वाड्रा, भारतीय संविधान की आपकी समझ के अनुसार, क्या लड़कियों को एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में बिकिनी पहनने की अनुमति है? अगर हां, तो किस तरह की? माइक्रो-बिकिनी या सी-थ्रू (हल्के कपड़े की बनी) बिकिनी? मेरे पास ढेर सारी हैं और मुझे खुशी होगी इन्हें डोनेट करने में, अगर वह चाहती होंगी तो।
 

बता दें कि पिछले काफी समय से कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब को लेकर विवाद चल रहा है ।कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने-सामने हो गए हैं। पथराव की घटनाएं भी हुई हैं. मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है।  
 

Anu Malhotra

Advertising