हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी का गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते हुए का वीडियो हुआ वायरल

Monday, Oct 04, 2021 - 01:25 PM (IST)

लखीमपुर- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते हुए नज़र आई, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है। दरअसल, लखीमपुर हिंसा पर मचे बवाल के बीच जब  प्रियंका गांधी किसानों से मिलने आ रहीं  थी तब उन्हें  सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धक्‍का-मुक्‍की भी हुई। इस पर पुलिसवालों पर प्रि‍यंका का गुस्‍सा भड़क उठा। उन्‍होंने पुलिस अफसरों पर बदसलूकी का आरोप लगाया। 


हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी को सीतापुर के जिस PAC बटालियन के गेस्टहाउस में रखा गया जहां वह झाड़ू लगाते हुए आई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 42 सेकेंड का ये वीडियो कांग्रेस के ट्वि‍टर हैंडल से हैशटैग लखीमपुर, हैशटैग किसान और हैशटैग लखीमपुर खीरी के साथ ट्व‍ीट किया गया है। 


हिरासत में ली गई प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस में लगाया झाड़ू
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए कल पूरी रात पुलिस मशक्कत करती रही। दरअसल, पहले उन्‍हें लखनऊ में रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह वहां से निकल गईं और इसके बाद प्रियंका कुछ दूरी तक पैदल भी चलीं। वहीं तड़के चार बजे उन्‍हें और सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा को सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्‍हें एक गेस्‍ट हाउस में रखा गया जहां वह खुद साफ सफाई करती नजर आईं। 


बीजेपी की यूपी में सरकार है तो ये मतलब नहीं कि वे जो चाहेंगे करेंगे
उधर, प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी की यूपी में सरकार है तो इसका ये मतलब कतई नहीं कि वे जो चाहेंगे करेंगे। उन्‍होंने कहा कि प्रियंका यदि पीड़ित परिवारों से मिलने गई हैं तो जरूर मिलेंगी। उन्‍होंने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में जिसकी भी गलती है उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। 


 

Anu Malhotra

Advertising