सोशल मीडिया पर विवादित पोस्टर जारी, प्रियंका को बताया दुर्गा का अवतार

Saturday, Jan 28, 2017 - 11:04 AM (IST)

इलाहबाद: कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के खिलाफ  भाजपा नेता विनय कटियार की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ  इलाहाबाद के कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्टर जारी कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

सोशल मीडिया में जारी किए गए पोस्टर में प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से करते हुए उन्हें मां दुर्गा का अवतार बताया गया है। इसके साथ ही पोस्टर में भाजपा नेता विनय कटियार को असुर की संज्ञा देते हुए कहा गया है कि मां दुर्गा शेर पर सवार होकर असुरों पर टूट पड़ो। पोस्टर जारी करने वाले कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने आरोप लगाया है कि प्रियंका की लोकप्रियता से घबराकर ही भाजपा नेता विनय कटियार ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

Advertising