प्रियंका गांधी के रोड शो में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tuesday, May 14, 2019 - 07:54 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज पंजाब के पठानकोट में 1984 दंगों पर कांग्रेस ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा दिया गया बयान “हुआ तो हुआ” को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा। प्रियंका गांधी यहां पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो करने आई थीं।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पोस्टर-बैनर के जरिए अपना गुस्सा प्रियंका गांधी के सामने निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में पोस्टर ले रखा है, जिस पर लिखा है “हुआ तो हुआ”  और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा दिया गया वह बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब एक बड़ा पेड़ गिरत है तो धरती हिलती है। पोस्टर में आगे लिखा है कि इसे याद कर आज भी हमारी रूह कांपती है।

बता दें कि प्रियंका गांधी आज कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार पंजाब आई थीं। वह यहां गुरुदासपुर से पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़ के समर्थन में रोड शो किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

 

 

Yaspal

Advertising