प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा आज, करेंगी रोड शो

Friday, Mar 29, 2019 - 05:12 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र में रोड शो व नुक्कड़ सभाएं करेंगी। प्रियंका साढ़े पांच घंटे जिले में रहेंगी और कुमारगंज से रोड शो शुरू करके अयोध्या के हनुमागढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद समापन करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोस प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री ने खुद कमान संभाल रखी है।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के मुताबिक राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती वाड्रा शुक्रवार को पूर्वान्ह कुमारगंज( जोरियम मोड़) से रोड शो शुरू करेंगी। सवा ग्यारह बजे सिधौना में नुक्कड़ सभा होगी। रोड शो पूरब गांव गोकुला, तिवारी का पुरवा, हरदोईया होते हुए ग्राम अटका पहुंचेगा। 

सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर अटका (हरदोईया)  बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगेगी। इसके बाद धर्मगंज बाजार, आनंद नगर, खड़बडिय़ा मोड़, परसपुर, अरविंद नगर, पलिया लोहानी चौराहा, बलिया चौराहा, जमुरिया, उरुवा वैश्य होते हुए आदिलपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर घनश्याम त्रिपाठी के संयोजन में आदिलपुर में नुक्कड़ सभा होगी।

Pardeep

Advertising