प्रियंका को कमान देने पर BJP का तंज, कहा- वह कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह

Wednesday, Jan 23, 2019 - 02:22 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के महासचिव बनाए जाने पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका को महासचिव बनाना राहुल के फेल होने का ऐलान है। उन्होंने कहा कि नए भारत में आखिर कबतक परिवारवाद चलेगा? हमारे लिए पार्टी ही परिवार है जबकि उनके लिए परिवार ही पार्टी है।



मीडिया से बातचीत में पात्रा ने कहा कि महागठबंधन से हर राज्य से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर दाव खेला है। प्रियंका कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह है। न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी फिर राजीव से फिर सोनिया फिर राहुल और अब प्रियंका जी। बीजेपी में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। 

आपको बतां दे कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राजनीतिक ‘मास्टर स्ट्रोक’ मारते हुए नेहरु गांधी परिवार की एक और सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति के मैदान में उतार कर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने एक सशक्त चुनौती पेश की है।  चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपनी बहन वाड्रा को पार्टी का महासचिव नियुक्त करके उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दे दी। राज्य में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को देखते हुए पार्टी ने तुुरुप का पत्ता चला है। 

Anil dev

Advertising