बर्लिन में PM मोदी से मिलीं ''बेवॉच गर्ल'' प्रियंका, बोली-''यह एक खबसूरत इत्तेफाक''

Tuesday, May 30, 2017 - 04:01 PM (IST)

बर्लिनः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शहर में अपनी फिल्म ‘बेवॉच’ का प्रचार करने के लिए आई 34 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
 

प्रियंका ने फोटो के साथ लिखा है, ‘‘आज सुबह मुझसे मिलने वास्ते समय देने के लिए नरेंद्र मोदी सर को धन्यवाद। बर्लिन में इस तरह का एक शानदार संयोग बनना था।’’ मोदी द्विपक्षीय आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के चार देशों की 6 दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं।

 

Advertising