प्र‍िया प्रकाश का नया VIDEO वायरल, 'हवा हवा' पर इंजॉय करती दिखी

Sunday, May 06, 2018 - 03:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नेशनल क्रश और मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉर‍ियर ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस बार प्रिया ने इसारो से नहीं बल्कि आवाज से यूजर्स को कायल किया है। वायरल हो रहे नए वीडियो में प्रिया हवा हवा गाना गाते दिखाई दे रही है। प्रिया के साथ कुछ और लोग भी इस गाने को गा रहे हैं। बीते दिनों अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' का हवा-हवा रीमेक सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था, उसी को प्रिया गाती दिख रही है।

 

A post shared by Movie Bubbles (@moviebubbles) on



इससे पहले उसने रणबीर-अनुष्का की फ‍िल्‍म 'ऐ द‍िल है' मुश्‍क‍िल के गाने 'मेरे सइयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया' गाया था। यह एक डबस्मैश था। बता दें कि प्रिया का कोई भी वीडियो हो सोशल मीडिया पर वो तेजी से वायरल होता है। प्रिया की फैन फॉलोविंग काफी है। प्रिया अपने पहले वीडियो से पापुलर हुई ती जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रैंड को आंखों से इशारा करते नजर आई थी। प्रिया के उस वीडियो ने काफी धूम मचाई थी। प्रिया मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव से डैब्यू कर रही है। फिल्म अभी रिलीज होनी है लेकिन वह पहले ही लोगों की पसंद बन गई है।
 

 

Seema Sharma

Advertising