प्रिया प्रकाश का नया VIDEO वायरल, बारिश में भीगते हुए पलटकर यूं मारी आंख
Thursday, Oct 31, 2019 - 10:26 AM (IST)
नेशनल डेस्कः अपनी अदाओं से सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो वायरल हुआ है जो काफी धूम मचा रहा है। प्रिया प्रकाश वारियर ने इस नए वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में प्रिया बारिश में भीगती दिख रही है और फिर अपने यूनिक स्टाइल में आंख मार रही है। इस वीडियो को करीब 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि बीते साल भी प्रिया ने अनोखे अंदाज में 'आंख मारकर' कोहराम मचा दिया था।
लोग मलयालम एक्ट्रेस की उस अदा के इतने पागल हो गए थे कि रातों-रात प्रिया स्टार बन गई थी। बॉलीवुड की भी कई अभिनेत्रियों ने प्रिया के स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश की थी। प्रिया प्रकाश के स्टाइल के लोग काफी दीवाने हैं। वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं जिसे काफी पंसद किया जाता है।
प्रिया प्रकाश ने 'विंक और फायर गन' के इशारे से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी। प्रिया की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि अब उनके इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं। प्रिया प्रकाश की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ओरू अदार लव में सराहा गया था। वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं।