VIDEO: ड्राइवर का कंट्रोल खोने के बाद बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिरी स्कूल वैन
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 01:37 PM (IST)
गाजियाबाद: दिल्ली-NCR से सटे गाजियाबाद स्थित प्रताप नगर में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। DAV स्कूल के चार बच्चों को ले जा रही एक प्राइवेट वैन अचानक ड्राइवर के कंट्रोल खो देने के कारण सड़क से नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में वैन में सवार चारों बच्चे पूरी तरह सेफ हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।
यह घटना गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रताप नगर इलाके में हुई। वैन लखन चला रहा था। अचानक गाड़ी पर से उसका संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क के किनारे नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
UP गाजियाबाद अपडेट | बाल-बाल बचे बच्चे! विजयनगर में स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और करीब 4 फीट नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरी। हादसे के वक्त वैन में 13 से 17 साल की उम्र के 4 बच्चे सवार थे, जो DAV विजय नगर स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। पेड़ से टकराने के चलते… https://t.co/SOEuPHKtbe
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) September 17, 2026
वैन में सवार बच्चों की उम्र 13 से 14 वर्ष के बीच थी। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया और उनके माता-पिता को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। जांच में सामने आया है कि यह वैन स्कूल प्रशासन की आधिकारिक गाड़ी नहीं थी। बच्चों के परिजनों ने अपने स्तर पर मिलकर बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए यह प्राइवेट वैन किराए पर लगा रखी थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
