दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए लगी कैदियों की कतार

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 06:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाहर कैदियों के सरेंडर करने की लंबी कतारें लग गईं। कैदियों में होड़ लगी है कि कौन पहले जेल में दाखइल हो जाए। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 4683 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया था। इसमें 1184 कैदी दोषी करार दिए गए थे, जबकि अन्य विचाराधीन थे। लेकिन इनमें से अधिकतर कैदियों ने अब तक जेल में वापस सरेंडर नहीं किया था।
PunjabKesari
इसके बाद 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए आदेश दिया कि जेल से बाहर आए सभी कैदियों को 15 दिन के अंदर जेल जाकर सरेंडर करना होगा। सरेंडर करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल है। इसके बाद 7 अप्रैल को सरेंडर करने की होड़ लग गई, अब तक 1768 कैदी सरेंडर कर चुके हैं। हालांकि अभी भी बहुत कैदी सरेंडर करने नहीं पहुंचे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News