देश की जेलों में क्षमता से सवा लाख ज्यादा कैदी बंद...जुर्माना राशि का भुगतान न कर पाने वाले कैदी भी भोग रहे सजा

Wednesday, Mar 15, 2023 - 04:02 PM (IST)

नई दिल्ली: देश की जेलों में क्षमता से सवा लाख ज्यादा कैदी बंद है। बता दें कि देश में क्षमता से 1 लाख 28 हजार 425 कैदी ज्यादा बंद हैं। फिलहाल  जेलों में 4 लाख 25 हजार 609 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन इस समय 5 लाख 54 हजार 034 कैदी जेल में बंद हैं।

बता दें कि आज  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बंद विचाराधीन कैदियों पर जानकारी लोकसभा में दी है। गृह मंत्रालय द्वारा लोकसभा में ये जानकारी दी गई है कि देश के जेलों में 1410 दोष सिद्ध कैदी सजा पूरा करने के बाद भी जुर्माना की राशि का भुगतान न कर पाने वाले कैदी भी अभी जेलों में बंद और अतिरिक्त सजा का भोग रहे है।

Anu Malhotra

Advertising