मोदी से मिलेंगे प्रिंस चार्ल्स, 8 नवंबर को आ रहे भारत

Monday, Nov 06, 2017 - 07:53 AM (IST)

नेशनल डेस्कः ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स 8 नवम्बर को भारत पहुंचेंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले वर्ष ब्रिटेन में होने वाले राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों के सम्मेलन का निमंत्रण देंगे। प्रिंस की पत्नी कैमिला पार्कर भी उनके साथ होंगी।

प्रिंस सिंगापुर, मलेशिया, ब्रुनेई और भारत के 10 दिनों के दौरे पर आएंगे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करना है। प्रिंस चार्ल्स और मोदी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।

Advertising