PM मोदी ने पूर्वी भारत में भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया

Monday, Apr 05, 2021 - 11:18 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी भारत में आए भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भूकंप, भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में रात आठ बजकर 49 मिनट पर आया। 

सूत्रों ने बताया, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। वह सभी चार प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। वह बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं।'' राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 5.4 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया। 

Pardeep

Advertising