दक्षिण भारत के चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (पढ़ें 13 अप्रैल की खास खबरें)

Saturday, Apr 13, 2019 - 05:13 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह सुबह तमिलनाडु में तो शाम को कर्नाटक में जनसभाएं करेंगे। पीएम मोदी की पहली जनसभा तमिलनाडु के थैनी में सुबह 11 बजे होगी, इसके बाद वह रामनंथपुरम में जनसभा करेंगे। पीएम की तीसरी जनसभा कर्नाटक के मंगलोर में होगी। अंतिम जनसभा बेंगलुरु साउथ में होगी।

अमित शाह आज यूपी में
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। शाह सुबह पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह बदायूं के इस्लामिया कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष की अंतिम जनसभा शाहजहांपुर के  रामलीला मैदान में होगी।

राहुल गांधी पंजाब दौरे पर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब के दौरे पर हैं। राहुल यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इससे पहले वह शुक्रवार देर रात पंजाब पहुंचे और उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब गोल्डन टेम्पल में मथ्या टेका। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

फतेहपुर सीकरी में प्रियंका गांधी का रोड शो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज को फिल्म स्टार व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के साथ 87 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस निर्वाचन क्षेत्र में 15 अप्रैल को एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

गठबंधन की संयुक्त रैली आज
उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं में आज गठबंधन की संयुक्त जनसभा होगी। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजीत सिंह शिरकत करेंगे। बता दें कि बदायूं से गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

खेल
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (शाम 4 बजे)
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (रात 8 बजे)

फुटबॉल: हीरो सुपर कप फुटबॉल टूर्नामैंट-2019
फुटबॉल : इंगलिश प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच-2018/19
बैडमिंटन: एच.एस.बी.सी. बी. डब्ल्यू.एफ. वर्ल्ड टूर-2019

 

Yaspal

Advertising