ज्योतिषीय सलाह के बाद ही होते हैं प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण काम !

Friday, Aug 09, 2019 - 11:53 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालंधर (धवन): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर मसले को लेकर राष्ट्र को संबोधित करने के लिए कल फिर से 8 तारीख का चयन किया, परन्तु इस बार उन्होंने ट्रिपल 8 का चयन किया। कल 8 तारीख थी व 8वां महीना चल रहा था तथा साथ ही राष्ट्र को संबोधित करने के लिए रात 8 बजे का चयन किया गया। क्या यह मात्र संयोग है या फिर इसके पीछे ज्योतिषीय कारण है? 

चंडीगढ़ के ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटु के अनुसार धारा-370 को समाप्त करने के बाद पहली बार राष्ट्र के समक्ष पेश हुए मोदी ने ट्रिपल 8 का चयन किया। पहले यह कहा जा रहा था कि मोदी 7 तारीख को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि ट्रिपल 8 अंकों का चयन कर मोदी ने सिद्ध कर दिया कि वह कोई भी कार्य करते समय ज्योतिषीय सलाह को अवश्य मानते हैं। उनके जीवन में 8 व 5 अंक का विशेष महत्व रहा है। 8 अंक शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है, क्योंकि उनका जन्म 17 तारीख को हुआ था, जिसका जोड़ 8 अंक बनता है। मोदी की जन्म तारीख 17 सितम्बर, 1950 है, जिसका कुल जोड़ 5 अंक बनता है। यह 17वीं लोकसभा है, जिसका योग भी 8 है।

इससे पहले भी मोदी ने जब पिछली सरकार के समय देश में नोटबंदी को लागू किया था तो इसका ऐलान 8 तारीख को ही रात 8 बजे किया गया था। बालाकोट में एयर स्ट्राइक 26 फरवरी को की गई तथा 26 का जोड़ भी 8 अंक बनता है। 

एयर स्ट्राइक का समय 3.32 बजे सुबह था, जिसका कुल जोड़ भी 8 अंक बनता है। नरेन्द्र मोदी अंग्रेजी के अक्षरों का कुल जोड़ भी 8 अंक ही बनता है। पिछली सरकार में मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ भी 26 को ली थी, जिसका जोड़ 8 ही बनता है। उन्होंने गुजरात में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी 26 दिसम्बर, 2012 को ली थी तथा उस समय भी जोड़ 8 अंक बना था। देश में इस बार मोदी 14वें प्रधानमंत्री बने हैं, जिसका जोड़ भी 5 अंक बनता है। उन्होंने कहा कि चाहे मोदी जितना मर्जी कहें कि वह ज्योतिषीय सलाह से दूर हैं, परन्तु वास्तविकता यही है कि उनके महत्वपूर्ण कार्य ज्योतिषीय सलाह के बाद ही होते हैं। 

उन्होंने कहा कि अंक शास्त्र में 8 अंक का प्रतिनिधित्व शनि करता है। यह जीवन में बहुत संघर्ष करवाता है। यह शक्ति का प्रतीक भी है। इस अंक का एक नकारात्मक पहलू यह है कि व्यक्ति बहुत जिद्दी स्वभाव का होता है। मोदी की कुंडली में लगन भी 8 है और 8वीं राशि वृश्चिक है, जिस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। साढ़ेसाती में ही वह दोबारा प्रधानमंत्री बने। शनि को प्रसन्न करने के कार्य मोदी काफी समय से करते आ रहे हैं। जैसे शनि के प्रिय रंग काले वस्त्र पहन कर गंगा स्नान किया था, दलितों के चरण छुए थे। 

Niyati Bhandari

Advertising