प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन 2019 ?

Saturday, Apr 15, 2017 - 07:34 PM (IST)

जालंधर: हाल ही में उत्तर भारत के पांच में से चार राज्यों की विधानसभा चुनाव में भारी जीत से गदगद भाजपा अब  पूर्वोतर भारत में अपनी जमीन को मजबूत करने की तैयारी में जुट चुकी है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पार्टी कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हो रही है। बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रोड शो हुआ, इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ भी देखने को मिली। रोड़ शो के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई इस बैठक में भाजपा शासित 13 राज्यों के मुयमंत्री भी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री इस बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक दो दिनो तक चलेगी। इसके अलावा बैठक में 150 राष्ट्रीय नेता तथा आठ महासचिव भी शामिल हो रहे हैं।

ओडिशा में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक १९९८ में हुई थी। यहां २०१९ में विधानसभा चुनाव होने हैं तथा इसी साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं । अभी हाल ही में निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। २०१९ के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की नजर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल पर ज्यादा है। इन राज्यों पार्टी तेजी से उभर रही है।

साल 2019 में जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उन राज्यों में भाजपा ने पार्टी को मजबूत करने की तैयारी कर ली है। भाजपा का 2019 का एक मिशन ओडिशा हैं, जहां पर पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाना चाहती है। इसी के चलते 15 और 16 अप्रैल को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भुवनेश्वर में रखी गई है। 

Advertising