प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के विदेश मंत्री से की मुलाकात

Friday, Mar 23, 2018 - 11:07 PM (IST)

नई दिल्ली: मिस्र के विदेश मंत्री समेह हसन शौकरी शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। वह द्विपक्षीय संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस समय भारत की यात्रा पर हैं। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत एवं मिस्र की साझा प्रतिबद्धता पर चर्चा की। बयान के अनुसार बैठक में बुनियादी ढांचा, व्यापार एवं निवेश और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग गहराने पर चर्चा की गयी। मंत्री ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सिसी की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिवादन भी किया।          

Punjab Kesari

Advertising