PM मोदी ने इमरान खान को फोन कर दी जीत की बधाई

Tuesday, Jul 31, 2018 - 08:02 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के चुनावों में सर्वाधिक सीटें जीत कर सत्ता के प्रबल दावेदार बनकर उभरे पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान को फोन करके जीत की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके मुल्क में लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मोदी ने खान को आज देर शाम फोन किया और उनकी पार्टी के आम चुनावों में राष्ट्रीय असेंबली में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरने के लिए बधाई दी। 

मोदी ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की जड़े और मजबूत होंगी। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत के सभी पड़ोसी देशों में शांति एवं विकास के अपने विकान को भी दोहराया। पाकिस्तान में 25 जुलाई को संपन्न आम चुनावों में 270 सीटों वाली राष्ट्रीय असेंबली में 115 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज को 64 और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 43 सीटें हासिल हुईं हैं। इमरान खान का पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

 


 

 

shukdev

Advertising