लॉन्च से पहले सामने आए Redmi 13 5G के प्राइज़, मिलेगा इतना डिस्काउंट

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 12:31 PM (IST)

गैजेट डेस्क: Redmi जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसे 9 जुलाई को पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है। Redmi 13 5G  को दो वेरिएंट में पेश कर सकती है। इसका पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।

PunjabKesari

प्राइज़-

इसकी कीमत 13,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा दूसरा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है और इसका प्राइज़ 15,999 रुपये होगा। आप शुरुआती सेल में इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 1000 रुपए का कैशबैक हासिल कर सकते हैं।

Redmi 13 5G को  कंपनी बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको 108 MP सेंसर वाला दमदार कैमरा देखने को मिलेगा। आइए आपको Redmi 13 5G  के वेरिएंट और प्राइस लीक्स के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

PunjabKesari

Redmi 13 5G स्पेसिफिकेशन्स-

  • Redmi 13 5G में आपको 6.6 इंच की पंच होल डिजाइन वाली डिस्प्ले मिलेगी।
  • इस स्मार्टफोन में  Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5030mAh की बैटरी मिलेगी, जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • इसमें आपको 108 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा मिलेगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News