गुरबानी के लिए गुरनाम सिंह का सम्मान- राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार

Wednesday, Feb 06, 2019 - 03:43 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को जाने-माने बांसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्ना, कथक नृत्यांगना शोभा कौसर, लोक गायक अनवर खान मांगनियार और ओडिशी नृत्यांगना सुजाता मोहपात्रा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया।    

राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 2017 के लिए पांच श्रेणियों में कुल 42 कलाकारों को पुरस्कृत किया। उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में योगदान के लिए उमाकांत और रमाकांत गुंदेचा को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।    

 

संगीत के क्षेत्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक ललित जे राव, तबला वादक योगेश सामसी, बांसुरी और शहनाई वादक राजेंद्र प्रसन्ना, कर्नाटक संगीत से जुड़ी एम एस शीला, कर्नाटक वीणा वादक सुमा सुधींद्, कर्नाटक मृदंगम वादक तिरुवरुर वैद्यनाथन, कर्नाटक बांसुरी वादक शशांक सुब्रमण्यम, सुगम संगीत के लिए मधुरानी और हैमंती शुक्ला और गुरबानी के लिए गुरनाम सिंह को सम्मानित किया गया।    

नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए कुल नौ कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।भारतनाट्यम के लिए रमा वैद्यनाथन, कथक के लिए शोभा कौसर, कथकली के लिए एम सुब्रमण्यम नंबूदिरी, मणिपुरी नृत्य के लिए आई एन ओइनम ओंगबी धोनी देवी, कुचीपुड़ी के लिए दीपिका रेड्डी, सतत्रिया के लिए रामकृष्णा तालुकदार, छऊ के लिए जन्मेजय साइबाबू तथा संगीतकार अशित देसाई को यह सम्मान दिया गया। जन्मेजय साइबाबू ने समारोह से इतर पीटीआई से कहा कि 47 साल के सतत संघर्ष के बाद यह सम्मान मिलना खुशी की बात है।    रंगमंच के क्षेत्र के नौ जानेमाने कलाकारों को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।    

 

इनमें नाटक लेखन के लिए अभिराम दामोदर भडकामकर, निर्देशन के लिए सुनील गणेश शानबाग और बापी बोस, अभिनय के लिए हेमा सिंह, दीपक विराट तिवारी तथा अनिल टिक्कू, मंच सज्जा के लिए नूरूद्दीन अहमद, प्रकाश व्यवस्था के लिए अवतार साहनी और मणिपुर की शुमन लीला के लिए शौग्राकपम हेमंत सिंह के नाम शामिल हैं। परंपरागत कला के क्षेत्र में योगदान के लिए दस प्रतिष्ठित कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इनमें आदिवासी संगीत, नृत्य, रंगमंच और कठपुतली से जुड़े लोग शामिल हैं।

Sonia Goswami

Advertising