राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मां वैष्णो के दरबार में टेका मात्था, सुख-शांति के लिए की प्रार्थना

Wednesday, Jul 21, 2021 - 04:21 PM (IST)

जम्मू: भारत के राष्ट्रपति महामहीम रामनाथ कोविंद ने श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में जाकर मां का आर्शिवाद लिया। उन्होंने देश के सुख और स्मृद्धि के लिए प्रार्थना भी की। उनके साथ इस मौके पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल उन उन वोहरा भी मौजूद थे। राष्ट्रपति राज्य सरकार के विशेष विमान से कटरा पहुंचे और उसके बाद कटरा से वैष्णो देवी के बीच चलने वाले हैलीकाप्टर से पुंछी हैलीपैड पर उतरे। इस बीच भवन पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।


गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए जम्मू आए हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी जम्मू आई हुई हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising