राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Wednesday, Feb 28, 2024 - 11:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को झारखंड के जामताड़ा जिले में एक ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने कहा कि बुधवार शाम जामताड़ा जिले के कलझरिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

मुर्मू ने 'एक्स' पर लिखा, ''झारखंड के जामताड़ा जिले में हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।''

Parveen Kumar

Advertising