राष्ट्रपति मुर्मू ने नौसेना के नए झंडे और डिजाइन को दी मंजूरी, खत्म हुई ब्रिटिशकाल की परंपरा

Tuesday, Dec 06, 2022 - 06:45 AM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के ध्वज के नये डिजाइन को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसका अनावरण चार दिसंबर को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया था। 

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि नौसेना के लिए पूर्ववर्ती डिजाइन दिनांक छह सितंबर, 2017 को पेश की गई थी। बयान के मुताबिक, औपनिवेशिक अतीत को पीछे छोड़ने के लिए जारी राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप इतिहास से प्रेरणा लेते हुए एक नई डिजाइन तैयार की गई। 

Pardeep

Advertising