राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारी

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 09:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस संपर्क को भारत और अमेरिका के बीच लगातार बने हुए उच्चस्तरीय संवाद की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। बातचीत की पुष्टि भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर ने की है।

सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई यह बातचीत द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम है। हालांकि, बातचीत के विषयों को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा विवरण साझा नहीं किया गया है, लेकिन राजनयिक हलकों में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी दिखा ट्रंप का ‘इंडिया सिग्नल’

इस बीच एक और दिलचस्प बात सामने आई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर इंडिया टुडे मैगजीन के कवर पेज को अपने प्रोफाइल पर साझा किया है। इस कदम को भारत को लेकर ट्रंप की सक्रियता और दिलचस्पी से जोड़कर देखा जा रहा है.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News