श्रीदेवी के निधन से सदमे में देश, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Sunday, Feb 25, 2018 - 10:14 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के सांत्वना दी है। मोदी ने ट्वीट किया कि प्रख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी का असमय निधन काफी दुख पहुंचाने वाला है। वह फिल्म जगत की जानी-मानी और अनुभवी अदाकारा थीं।
 

उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में विविधतापूर्ण भूमिकाएं निभाईं और यादगार अभिनय किया। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के साथ हूं। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी  श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर अपने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

Advertising