अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी : राज्यपाल

Saturday, Jun 23, 2018 - 04:18 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी से गठबंधन टूटने के बाद से राज्यपाल शासन लागू है। राज्य के प्रशासनिक काम राज्यपाल एन.एन. वोहरा के नेतृत्व में किए जा रहे हैं। राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परेशान होने की कोई बात नहीं है, पूरी तैयारी हो चुकी है और यात्रा शांतिपूर्वक होगी। 

श्री अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। आधार शिविर जम्मू से पहला जत्था श्रीनगर के लिए रवाना होगा। कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर इस बार अमरनाथ यात्रा भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौतीपूर्ण काम होगा। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने भी अब कश्मीरी लोगों को आगे आकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising