मीडिया से रूबरू होकर प्रीति जिंटा ने खोले अपने दिल के राज

Thursday, May 03, 2018 - 02:46 PM (IST)

मध्यप्रदेश : इंदौर के होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला शुक्रवार को होने वाला है। मैच से पहले किंग्स इलेवन पंजाब की आॅनर प्रीति जिंटा ने इंदौरवासियों से टीम को सपोर्ट करने की अपील की। प्रीति ने इस दौरान अपने दिल के राज खोले। उन्होंने अपने आपको महेन्द्र सिंह धोनी का सबसे बड़ा फैन बताया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि धोनी किंग्स इलेवन की तरफ से खेलें। उन्होंने बताया कि आईपीएल के बाकी टिकटों की बिक्री बॉक्स ऑफिस से भी होगी।

प्रीति जिंटा ने कहा कि नेहरू स्टेडियम से भी आईपीएल के टिकट बांटे जाएंगे। प्रिति ने कहा कि पिछली बार पंजाब की टीम को इंदौर में अधिक सपोर्ट नहीं मिला था, लेकिन इस बार इंदौरियों से बेहतर सपोर्ट की उम्मीद है। पंजाब की पूरी टीम इंदौर पहुंच गई है। आईपीएल-11 में पंजाब टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम को अपना दूसरा घरेलू मैदान बनाया है। पंजाब को यहां पर चार मैच खेलने हैं, जो मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होंगे।

kamal

Advertising